डॉ. निधि द्वारा
ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स यानी (OCPs) गर्भनिरोधक का एक लोकप्रिय तरीका है। ये पिल्स आपको गर्भवती होने से बचाती हैं इसे गर्भावस्था यानी प्रेगनेंसी को रोकने या देरी के लिए ओरली लिया जाता है। गर्भनिरोधक के अलावा, OCP के कुछ गैर-गर्भनिरोधक लाभ भी हैं और इसलिए डॉक्टरों द्वारा इसे पीसीओएस PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, एंडोमेट्रियोसिस, दर्द भरे पीरियड्स और प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लिए प्रिस्क्राइब किया जाता है ।
अगर ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स की बात करें तो यह कई प्रकार की होती हैं जैसे हार्मोनल और नॉन हार्मोनल जो किसी भी महिला की जांच के बाद ही उसे दी जाती है । ओसीपी आमतौर पर सुरक्षित और प्रभावी होती हैं, हालांकि कुछ महिलाओं को इसके कुछ साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है, यह साइड इफेक्ट्स अस्थायी होते हैं और धीरे-धीरे कम हो जाते हैं। महिला को रूटीन चेकअप के दौरान किसी भी बदलाव के अनुभव पर नज़र रखने को कहा जाता है ताकि किसी भी लगातार या नए साइड इफेक्ट्स को रोका जा सके और गोली को लेना बंद करके अन्य किसी विधि का चुनाव किया जा सके ।
पेश हैं ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स के साथ जुड़ी कुछ समस्याओं की सूची जो साइड इफेक्ट्स (इमरजेंसी गर्भनिरोधक गोलियों को छोड़कर अपने आप में एक अलग इकाई हैं) के रूप में सामने आई हैं साथ ही इनके साथ जुड़े कुछ मिथकों को भी दूर करने की कोशिश की जा रही है : –

1. अनियमित और पीरियड्स के बीच में ब्लीडिंग
कुछ महिलाओं को ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेने की शुरुआत में ऐसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है । आमतौर पर यह समस्या कुछ पीरियड साइकल के बाद सही हो जाती है । लेकिन अगर समस्या फिर भी बनी रहती है , तो ओव्यूलेशन के बाद अलग कॉम्बिनेशन वाली गोली शुरू की जा सकती है ।
2. जी मिचलाना और उल्टी
कुछ महिलाओं को ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स गोली लेने की शुरुआत में जी घबराने या उल्टी की समस्या हो सकती है जिसे रात में या भोजन के साथ गोली लेने से दूर किया जा सकता है।
3. लंबे समय तक लेने पर कैंसर का कारण हो सकता है
यह एक आम मिथक है। वास्तव में मौखिक गर्भनिरोधक गोलियां ओवरीज़ और एंडोमेट्रियम जैसे कई प्रकार के कैंसर के खिलाफ़ सुरक्षा प्रदान करती हैं ।

4. सिरदर्द
कुछ महिलाओं को शरीर में हार्मोन के उतार चढ़ाव की वजह से सिरदर्द का अनुभव हो सकता है ऐसे में पेरासिटामोल की सामान्य टेबलेट दर्द निवारक के तौर पर इस समस्या का समाधान कर सकती है । अन्य सभी साइड इफेक्ट्स की तरह, यदि सिरदर्द बना रहता है या अधिक गंभीर हो जाता है, तो कुछ अन्य उपाय की आवश्यकता होती है।
5. वजन बढ़ना
यह वास्तव में एक मिथक है। इस बात के सपोर्ट में पर्याप्त सबूत और शोध है कि ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स वजन बढ़ाने का कारण नहीं बनती हैं। यदि वजन बढ़ता है तो इसके लिए इसके पीछे के अन्य कारणों का पता लगाना आवश्यक होता है (जैसे: आहार, जीवनशैली, स्वास्थ्य समस्याएं आदि)।
6. बांझपन
कई लोगों का मानना है कि ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स शुरू करने पर गर्भधारण में समस्या होती है। यह भी एक मिथक है। ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स गर्भावस्था गर्भावस्था को रोकने में प्रभावी होती है जब तक कि इसे सही तरीके से लिया गया हो। एक बार गोली बंद हो जाने के बाद, ज्यादातर महिलाओं की फर्टिलिटी एक या दो पीरियड साइकल में लौट आती है। ऐसी कई महिलाएं हैं जो गोली बंद करने के बाद अगले ही पीरियड साईकल में प्रेग्नेंट हो गयी हैं।
7. दिल की समस्याएं
अगर कोई महिला धूम्रपान नहीं करती ,उसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं है, वह ओबेसिटी से ग्रस्त नहीं हैं और वह नॉन डाईबीटिक है तो ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स कार्डिएक समस्या (मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन) का खतरा नहीं बढ़ाती ।
8. ब्लड क्लॉटिंग (वीनस एम्बोलिज्म)
ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में रक्त के थक्के यानी ब्लड क्लॉटिंग होने का खतरा थोड़ा बढ़ जाता है , लेकिन अगर अन्य बातों को ध्यान में रखा जाए तो यह संभावना बहुत कम होती है और गोली शुरू करने से पहले जोखिम का आंकलन किया जाये । नॉन हार्मोनल गोली या प्रोजेस्टेरोन युक्त पिल्स ब्लड क्लॉटिंग के जोखिम वाली महिलाओं को दी जा सकती है।
कुल मिलाकर मैसेज यही है कि (बहुत कम विफलता दर के साथ) अगर किसी महिला को सही प्रकार की पिल्स प्रिसक्राइब की जाये और वह इसे ठीक से ले तो ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स गर्भनिरोधक और अन्य गायनाकोलोजिकल स्थितियों के लिए एक अद्भुत दवा है ।
18 Comments
Mam mei arthritis patient hu or mei Zempered 8 tablet leti hu roz or ab mei pregnant hu kya mei is tablet ka use kar skti hu continue kya mere bacce pr koi asar to ni hoga
Mai 3 shaal se garvnirodhak tablet le raha hu kavi kavi merri sar mai bahat dard hota hai, kya ishse mujhe koi side effect hoga.
Aapke sawaal ke liye dhanyawaad.
Parivaar niyojan ke baare mein jaankari lein Jubi se.
Iss link par click karein aur ek kadam badhayein apni khushiyon ki oor.
https://hellojubi.in/

Kya sex timeng badne ka koi upay he
Garbnirodhak goli ka side effect to nai physical realation ship
Aapke sawaal ke liye dhanyawaad.
Parivaar niyojan ke baare mein jaankari lein Jubi se.
Iss link par click karein aur ek kadam badhayein apni khushiyon ki oor.
https://hellojubi.in/
Ma’am m do baar unwanted 72 le chuki hu,,, kya isse b pregnancy pe asr pd skta h
Aapke sawaal ke liye dhanyawaad.
Parivaar niyojan ke baare mein jaankari lein Jubi se.
Iss link par click karein aur ek kadam badhayein apni khushiyon ki oor.
https://hellojubi.in/
Mam mujhe pcod and thiroad vi hai or mai novelon tablet use krti hu. Kya ye mere liye thik hai? Pls batayega
Aapke sawaal ke liye dhanyawaad.
Parivaar niyojan ke baare mein jaankari lein Jubi se.
Iss link par click karein aur ek kadam badhayein apni khushiyon ki oor.
https://hellojubi.in/
hello, mam mai ovral l tablet khati hu taaki mai pregnent na hu pr jb mai month ke last din mai periods hoti hu toh mujhe bhut jayda headeche hota hai
kya yha tablet mujhe nuksaan kr rhi h pls suggest me mam
Aapke sawaal ke liye dhanyawaad.
Parivaar niyojan ke baare mein jaankari lein Jubi se.
Iss link par click karein aur ek kadam badhayein apni khushiyon ki oor.
https://hellojubi.in/
mam mai ye medicine 5 saalo se kha rhi hu meri age 29 hai or mai bhut jayda pareshaan hu kyoki mujhe 4 days bhut jayda headeche hota hai
Aapke sawaal ke liye dhanyawaad.
Parivaar niyojan ke baare mein jaankari lein Jubi se.
Iss link par click karein aur ek kadam badhayein apni khushiyon ki oor.
https://hellojubi.in/
Mam grbh dhatn nhi ho PA rhi hai
Aapke sawaal ke liye dhanyawaad.
Parivaar niyojan ke baare mein jaankari lein Jubi se.
Iss link par click karein aur ek kadam badhayein apni khushiyon ki oor.
https://hellojubi.in/